प्रशासन ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोला बाजार, व्यापारी नहीं चाहते खोलना

दतिया। जिला प्रशासन ने बाजार में दुकानों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। वहीं बाजार को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुलने की बात पर जिलेभर में व्यापारी वर्ग एक होकर बाजार को 2 बजे तक खुलने की बात करता नजर आया। इस बात को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं सेंवढ़ा में व्यापारी मंडल ने एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है, कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। इसके तहत बाजार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बाजार में खासी भीड़ तो रही है। वहीं कुछ दुकानदार शाम 7 बजे तक दुकान खोले नजर आए। वहीं इसका विरोध करते हुए व्यापारीगण ने कलेक्टर से मुलाकात कर बाजार का समय दोपहर दो बजे तक ही रखने की बात कही। व्यापारियों का कहना है, कि सुरक्षा की दृष्टी से बाजार को शाम तक नहीं खोलना चाहिए। वहीं अधिक समय तक बाजार खोलने पर अनावश्यक रूप से लोग बाहर आएंगे। वहीं बाजार में भ्रमण करेंगे। इसलिए बाजार को 2 बजे तक ही खोला जाए।


 


व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन


बाजार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने को लेकर शहर के सभी व्यापारी संगठन एक मत होकर कलेक्टर के बंगले पर पहुंचा। कलेक्टर रोहित सिंह को ज्ञापन देने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने कार्यालय पर बातचीत करने की बात कही। इस बात तैयार व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर ने उनसे मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा, कि सुरक्षा और लॉकडाउन को देखते हुए बाजार को पूर्व की भांति दोपहर 2 बजे तक ही खोला जाए।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना