इलाज के बहाने यूपी से शादी कर वापस आए दो युवक, पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव, 5 पर FIR दर्ज

मुरैना / मुरैना जिले में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। 14 मरीजों के ठीक होने के बाद जिले में मरीजों की संख्या शून्य थी। लेकिन हाल ही में आगरा से आई एक महिला कोरोना पाॅजिटिव पाई गई। रेड जोन में आने वाले आगरा से किस तरह से महिला मुरैना आई इस पर भी कई सवाल खडे हो रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीमारी का बहाना बनाकर शाहरूख और इरफान ने पास लिया था,उसके बाद इन लोगों ने वहां पर शादी भी की और वहां से अपनी पत्नी को मुरैना लेकर आए। आरोपी इमरान व शाहरुख ने प्रशासन को गुमराह कर शादी वाली बात छिपाकर बीमारी का इलाज कराने की अनुमति ली और दूसरे प्रांत आगरा उप्र में पहुंचकर शादी की। उधर से दो अनुमति पर अपनी पत्नियों सहित चार लोगों को लेकर आए। उसके बाद अनुमति का पवन राठौर, गोलू राठौर व आनंद राठौर ने गलत फायदा उठाया, इसलिए इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार क्वारेंटाइन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाही की जाएगी। इमरजेंसी के लिए अधिकांश अनुमति अपर कलेक्टर के यहां से दी जा रही हैं लेकिन इन दो युवकों को एसडीएम के यहां से अनुमति दी गई, इस पर भी संदेह है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना