कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार


कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार







शिवपुरी/गोवर्धन। जिले की पुलिस टीम को डकैत प्रहलाद गुर्जर गैंग के 5 हजार के इनामी सक्रिय सदस्य को पकड़ने में कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार दिनांक 11.02.20 को थाना प्रभारी गोवर्धन उनि. संरेन्द्र सिंह यादव को सूचना प्राप्त हुई की 5000 का इनामी डकैत (प्रहलाद गुर्जर गैंग का सदस्य) प्रथम उर्फ श्यामवीर सिंह पुत्र रामभरत गुर्जर निवासी ग्राम मौजा पोसवाल का पुरा थाना गोरमी, जिला भिंड को थाना गोवर्धन अन्तर्गत ग्राम करखउआ के जंगल में देख गया है।  सूचना से थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल को अवगत कराया जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में एडी टीम, थाना गोवर्धन एवं सुभषपुरा से तीन टीमों का गठन कर ग्राम करखउआ के जंगल में सर्चिंंग हेतु रवाना किया। तीनो टीमों द्वारा सर्चिंग के दौरान इनामी डकैत प्रहलाद गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य प्रथम उर्फ श्यामवीर सिंह पुत्र रामभरत गुर्जर उम्र 22 साल निवासी सदर आता हुआ दिखा, जिसे पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके कब्जे से पुलिस टीम द्वारा एक 12 बोर की इकनाली बड़ी बंदूक तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। उक्त डकैत के विरूद्ध  थाना सुभाषपुरा पर अपराध क्रमांक 10/20 एवं थाना गोवर्धन पर 94/19 धारा 307,34 भादवी एवं 25,27 आर्म्स एक्ट 11,13 एमपीडीपी के एक्ट के तहत पंजीबद्ध है। उक्त डकैत की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 5000 रू का ईनाम घोषित किया गया है। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गावर्धन उनि. सुरेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राघवेंद्र सिंह यादव, ऐडी टीम प्रभारी उनि. हुकुम सिंह मीणा, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर. देवेन्द्र, प्रआर. उस्मान खान, आरक्षक अभिमन्यु, वीरेन्द्र सिंह, नीरज तिवारी, देवेंद्र मीणा, प्रदीप गुर्जर, सोनू गुर्जर, चंद्रभान, अनूप कुमार, हरेंद्र गुर्जर, रामनरेश एवं सुनील की सराहनीय भूमिका रही।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना