कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिटाइजेशन स्टेशन का शुभारंभ
शिवपुरी/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने शुक्रवार को जिले के सैनिटाइजेशन स्टेशन का शुभारंभ किया।

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना के पास स्थित कियोस्क के बाहर यह सैनिटाइजेशन स्टेशन बनाया गया है जिसका शुभारंभ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच पी वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर एस बालोदिया, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद बाजपेई, एसडीओपी श्री शिव सिंह भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री अंकुर रवि गुप्ता, सीएमओ श्री के के पटेरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कियोस्क के माध्यम से जनधन खाताधारक महिलाओं को राशि वितरित की जा रही है। सैनिटाइजेशन स्टेशन के शुरू होने से यहां आने वाले हितग्राहियों को इसकी सुविधा मिलेगी। यह प्रयास कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के लिए गोले बनाकर लोगों को खड़ा किया जा रहा है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना