7 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास के तीन आरोपी जिगना पुलिस द्वारा किये गये गिरफ्तार

दतिया / मलखान सिंह  लोधी ,राहुल लोधी,अजय लोधी  सभी निवासी कमरारी को भंवर सिंह लोधी,अनिल लोधी,विपिन लोधी द्वारा लाठी,डंडो ओर कुल्हाड़ी से स्कोर्पियों गाड़ी के किराये को लेकर प्राण घातक हमला किया गया था जिस पर मलखान लोधी की रिपोर्ट पर थाना जिगना में भँवर सिंह लोधी,अनिल,विपिन के विरुद्ध अपराध क्र 72/20 धारा 307,323,34 भादवी का पंजीबद्ध किया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमन सिंह राठौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आर डी प्रजापति ,sdop महोदय श्री धर्मेन्द्र तोमर जी द्वारा मामले कि गंभीरता को देखते हुये दिए गए गिरफ्तारी हेतु निर्देश। मात्र 07 घण्टे में जिगना पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को घेराबंदी कर ग्राम कामरारी से मय मश्रुका के किया गया  गिरफ्तार। इनकी रही मुख्य भूमिका थाना प्रभारी जिगना रविन्द्र शर्मा,सउनि महेश श्रीवास्तव,प्रआर.  राजेन्द्र दीक्षित ,आर. रविन्द्र,दिलीप,गिर्राज


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना