तीन दिन से जारी बारिश का सिलसिला थमा, मौसम में लौटी ठंडक

ग्वालियर ।तीन दिन से जारी बारिश का सिलसिला शनिवार को थम गया। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक लौट आई। साथ ही अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे सुबह ठंड का अहसास हुआ। हवा ने धूप के तेवर भी ठंडे कर दिए। यह बदलाव तीन दिन से जारी बारिश की वजह से आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। 10 मार्च से फिर बारिश की संभावना बनेगी।


जम्मू-कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा था, जिसकी वजह से पिछले तीन दिन से शहर में मौसम का मिजाज बदल गया था। झमाझम बारिश की वजह से ओले भी गिरे। अब पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है, जिसकी वजह से बारिश का सिलसिला भी थम गया है। बारिश व ओले की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। यही कारण रहा कि शनिवार सुबह बादल के साथ-साथ धुंध भी छाई हुई थी और तेज हवा भी चली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।


 

दो पश्चिमी विक्षोभ बदलेंगे मौसम


10 मार्च को पहला पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, इससे राजस्थान में निम्नदाब का क्षेत्र विकसित होगा। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित ग्वालियर-चंबल संभाग में तीन दिन तक बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 मार्च को गुजरेगा जिससे फिर मौसम में बदलाव आएगा। बारिश, ओलों की संभावना बनेगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना