शॉपिंग मॉल में महिला को बनाया ग्राहक, घर जाकर खून की बूंदे निकाल ठग लिए 50 हजार रुपए

इंदौर / शहर के परदेशीपुरा पुलिस ने झांसा देकर रुपए ठगने वाली एक गैंग के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने ये केस नंदा नगर के रहने वाले निरंजन श्रीवास्तव की शिकायत पर दर्ज किया। निरंजन ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी के पैरों में दर्द रहता है। 2 मार्च को उनकी पत्नी खरीददारी करने मॉल गई थी। वहां एक व्यक्ति ने अपना नाम दीपक बताकर उनकी पत्नी से पैरों के दर्द को ठीक होने की बात कही। इसके बाद उसने डॉ. मोहम्मद रंजीत नाम के डॉक्टर का नंबर दिया। 


एक बूंद के मांगे 70 हजार रुपए
कुछ दिन बाद महिला ने उस नम्बर पर बात की। अगले ही दिन आरोपी मोहम्मद रंजीत महिला के पैरों का इलाज करने के लिए घर पहुंचा। बोला कि आपके पैरों में तो पीला लिक्विड जमा है। उसे निकालना पड़ेगा और हर बूंद का 70 रुपए लगेगा। ऐसा कहकर उसने सुई से महिला के पैरों में छोटा सा छेद कर एक नली से पीला लिक्विड निकाला। बूंदों के हिसाब से आरोपी ने उनसे इलाज के नाम पर 3.20 लाख मांगे। इस पर दंपत्ति ने कहा कि उनके पास इतने रुपए नहीं हैं। इस पर आरोपी लड़ने लगा और काफी देर तक हंगामा किया। बाद में 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। निरंजन ने उन्हें 50 हजार रुपए का चेक के माध्यम से दे दिए। 
बाजार में नहीं मिली दवाइयां 
दो-तीन दिन बाद आरोपी का फोन आया कि वह कुछ दवाइयां बता रहा है। उन्हें लेना ही होगा, वरना इलाज में फायदा नहीं होगा। इसके बताए अनुसार दवाइयां खोजी गईं, लेकिन बाजार में नहीं मिलीं। उसके बाद दंपत्ति ठगा महसूस कर बैठ गए। बाद में जब अखबारों में खबरें आई की आरोपी तिलक नगर में पकड़ा गया है, तो दंपत्ति ने पुलिस में केस दर्ज करवाया।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना