संन्यासी के लोक सेवा के यज्ञ में जो भी बाधा डालेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा

; प्रियंका के भगवा वाले बयान पर योगी



लखनऊ / कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है जिसमें उन्होंने भगवा शब्द का इस्तेमाल करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। प्रियंका के इस बयान को लेकर बिना नाम लिए योगी ने जवाब दिया।


सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। इसमें लिखा है 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबकुछ त्याग कर भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।' 


अगले ट्वीट में लिखा गया है, 'संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?' 






 


5,635 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


 






प्रियंका गांधी ने भगवा को लेकर योगी पर साधा था निशाना




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था योगी भगवा नहीं बल्कि उसके धर्म को धारण करें जो करुणा सिखाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के सीएम भगवा वस्त्र पहनते हैं। लेकिन यह भगवा उनका निजी नहीं, बल्कि हिंदू धर्म का प्रतीक है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image