रांग साइड में वाहन चलाते पकड़े गए, तो होगा लायसेंस सस्पेंड

अहमदाबाद / ट्रेफिक पुलिस ने शहर में 128 स्थानों की पहचान कर ली है, जहां लोग रांग साइड में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हैं। इन स्थानों की 12 मार्च तक विशेष निगरानी की जाएगी। यदि यहां कोई रांग साइड से वाहन चलाएगा, तो उसका लायसेंस पहली बार में ही सस्पेंड कर दिया जाएगा। गुरुवार से शुरू हुए इस अभियान में पहले ही दिन 175 मामले दर्ज हुए। इन लोगों से 2.88 लाख रुपए वसूल किए गए। 23 वाहनों की जब्ती भी हुई।



23 वाहन डिटेन किए गए
शहर ट्रेफिक के संयुक्त पुलिस कमिश्नर जे आर मोथलिया के अनुसार शहर में रांग साइड में खतरनाक तरीके से वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, जो 5 से 12 मार्च तक चलेगा। इसके लिए 128 स्थानों को चिह्नित किया गया। इसमें यदि कोई रांग साइड से वाहन लेकर आता है, तो आईपीसी की धारा 279 के तहत उसका लायसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। पहले दिन 175 मामले दर्ज हुए। इन लोगों से 2.88 लाख रुपए वसूल किए गए। इसके अलावा 23 वाहनों की जब्ती भी हुई।



पुलिस को देखते ही लौटने लगते हैं
आमतौर पर यह होता है कि आगे पुलिस चेकिंग को देखते हुए कई लोग अपने वाहन वहीं से मोड़ लेते हैं और रांग साइड में खतरनाक तरीके से जाने लगते हैं। ऐसे में जो नियम का पालन करते हुए आगे बढ़ते हैं, उन्हें इनकी हरकतों से काफी परेशानी होती है। यह अभियान ऐसे लोगों के लिए ही चलाया गया है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना