राजनीतिक उठापटक के बीच सिंधिया के प्रभाव वाले जिलों के कलेक्‍टर बदले गए

भोपाल / मध्‍य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कमलनाथ सरकार ने 6 कलेक्टर का तबादला कर दिया है। इसमें गुना और ग्वालियर के कलेक्टर हटाकर मंत्रालय भेजे गए हैं। वहीं, एस विश्वनाथन को गुना का कलेक्टर और कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र सिंह राजे को नीमच का कलेक्‍टर बनाया गया है। इन जिलों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। मुख्य सचिव एसआर मोहंती के हस्ताक्षर वाले आदेश जारी किए जा चुके हैं। अचानक जारी हुए तबादले के आदेश की लोगों के बीच चर्चा है।


इन अधिकारियों के तबादले 








































अधिकारी का नाम पहले अब 
जितेंद्र सिंह राजे कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजननीमच कलेक्टर 
एस विश्वनाथन कलेक्टर हरदा कलेक्टर ग्वालियर
कौशलेंद्र विक्रम सिंह कलेक्टर विदिशाग्वालियर कलेक्टर 
अनुराग चौधरीकलेक्टर ग्वालियरउप सचिव मंत्रालय 
पंकज जैनसंचालक, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभागकलेक्टर विदिशा 
अनुराग वर्माउप सचिव मंत्रालयहरदा कलेक्टर