पुलिस परिवार की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

कोरबा । विश्व महिला दिवस पर कोरबा के पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। पहले दिन शुक्रवार को पुलिस लाइन में करीब 150 महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के महिला परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. गुलशन को कार्यक्रम का नोडल प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर सीएसईबी कोरबा पश्चिम की डॉ. मंजुला साहू ने बताया कि फेडरेशन ऑफ गायनी एंड अब्सट्रेटिक सोसाइटी इंडिया की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता और परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सर्वप्रथम पुलिस विभाग की महिलाओं को चुना गया है। महिला दिवस की प्रासांगिकता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मंजुला ने बताया कि महिलाओं को समान अधिकार मिले और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी हो इसलिए महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन आज महिलाओं को स्वयं अपने प्रति जागरूक करने की जरूरत है। वे स्वयं अपना ध्यान रखें तभी परिवार और समाज स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है। इसका संपूर्ण इलाज संभव है। समय रहते मालूम हो जाना चाहिए, इसलिए 40 वर्ष की उम्र के बाद कुछ जांच जैसे स्तन परीक्षण, बच्चेदानी की अंदरुनी जांच आदि करवाना चाहिए। डॉ. ज्योति श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से कैंसर के परीक्षण की विधि की जानकारी दी। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित बंछोर एवं डॉ. गुलशन ने भी अपने विचार रखे। आठ मार्च को जिला अस्पताल में सुबह बजे से परीक्षण कैंप का आयोजन होगा। कैंप में कोरबा की सभी जाने माने स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे डॉ. गुलशन, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. कुजुर, डॉ. बोर्डे, डॉ. मंजुला साहू, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. बंछोर आदि उपस्थित होंगे।


 

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कल


रक्षित केंद्र के आरआइ संजय साहू ने बताया की महिला दिवस पर जहां एक तरफ वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेंगे, वहीं उनके स्वास्थ्य के लिए भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया की महिलाओं से जुड़े विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए आठ मार्च को जिला अस्पताल में सुबह नौ से शाम चार बजे तक उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण में जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी बीबी बोडे के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। किसी भी तरह की गंभीर बीमारी पाए जाने पर उन्हें सलाह भी दिया जाएगा और इलाज मुहैया कराने का भी प्रयास होगा।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना