पत्नी और उसके प्रेमी को घर बुलाकर पति ने पत्नी के शरीर पर 20 जगह मारा कटर, स्मीमेर में भर्ती

सूरत / पत्नी प्रेमी के साथ उसके घर रहने लगी। पति ने उसे अपना सामान ले जाने के बहाने घर बुलाया और कटर से मारकर घायल कर दिया। महिला के शरीर पर 20 घाव लगे हैं। घायल महिला को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



पत्नी प्रेमी के साथ रहने लगी
अमरेली के पलक रेजिडेंसी में रहने वाली आरती शुक्ला 1 साल पहले वराछा के एस जोगाणी डायमंड कारखाने में काम करती थी। इसी बीच वहीं काम करने वाले राज शा से उसकी पहचान हुई और दोनों प्रेम करने लगे। कुछ दिन बाद दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया। आरती के पति से अच्छे संबंध नहीं थे। आरती ने अपने प्रेमी से शादी करने का फैसला लिया, पर अपने पति अरविंद से इस बारे में कुछ नहीं बताया। अरविंद ने दबाव डाला तो आरती ने नौकरी छोड़ दी। इसके बावजूद आरती अपने प्रेमी से मिल रही थी।



पति ने दोनों को एक साथ देख लिया
एक हफ्ते पहले की बात है राज कतारगाम आश्रम रोड पर स्टार जेम्स डायमंड कंपनी के पास आता और आरती को अपने साथ घूमाने ले जाता था। इसके बाद उसे घर छोड़ देता था। इसी बीच एक दिन अरविंद ने दोनों को देख लिया।



आरती चीख रही थी, अरविंद कटर से हमला कर रहा था
अरविंद हाथ में कटर लेकर आरती के शरीर पर हमला कर रहा था। आरती जोर-जोर से चिल्ला रही थी, वह उसकी एक नहीं सुन रहा था। अरविंद ने आरती के दोनों हाथ, सिर, पीठ, कमर, जांघ, मस्तिष्क, कान के पीछे, जबड़े और कंधे का कटर मारा। आरती लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। आरती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और 108 एंबुलेंस को फोन करके आरती को स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया। घायल आरती की हालत गंभीर बनी हुई है। आरती ने अपने पति अरविंद के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है।



प्रेमी को ऑटाे लेने भेजा और दरवाजा बंद कर हमला कर दिया
दूसरे दिन अरविंद अपने बेटे वैभव को स्कूल में छोड़कर आया और आरती को फोन करके कहा कि वह अपना सामान यहां से ले जाए। आरती सुबह 9 बजे सामान लेने आई। अरविंद ने कहा कि वकील से बात हो गई है, तलाक का काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आरती अपना सामान पैक करने लगी तो अरविंद ने राज को ऑटो लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद अरविंद ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और जेब से कटर निकालकर पत्नी पर हमला करना शुरू कर दिया।