पांच दिन से हाईवे के पास घूम रहे बाघ का रेस्क्यू, अब संजय गांधी टाइगर रिजर्व में सुनाई देगी दहाड़

कटनी / हाईवे के पास बने सुर्खी डेम के आसपास पांच दिन से भटक रहे बाघ का रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके बाद उसे संजय गांधी टाइगर रिजर्व ले जाया गया। शहर के पास बाघ की मूवमेंट की खबर से इलाके में दहशत का माहौल था। वन विभाग की सूचना पर पहुंची नेशनल पार्क की टीम ने डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा।


हाथी पर बैठ कर कर्मचारियों ने बाघ को ट्रेंक्यूलाइज किया 
बाघ को पकड़ने के बाद उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। टाइगर रिजर्व के वन मंडल अधिकारी बिसेन्ट रहीम ने बताया कि बाघ की उम्र डेढ़ से दो वर्ष के बीच है। वो पूरी तरह से स्वस्थ्य है। रेस्क्यू ऑपरेशन बांधवगढ़, सीधी और कटनी विभाग की संयुक्त टीम ने चार हाथियों की मदद से किया। हाथी पर बैठकर बाघ कर्मचारियों को ट्रेंक्यूलाइज किया गया।


दहशत में थे शहरवासी
इलाके में बाघ के मूवमेंट की खबर से लोगा में दहशत थी। बाघ का मूवमेंट शहर से दस किलोमीटर दूर स्थित सुर्खी डेम के पास देखी गई थी। प्रशासन का कहना है कि बाघ पानी की तलाश में भटककर जलाशय के पास पहुंचा था। प्रशासन ने सतर्कता और सुरक्षा में वन विभाग का अमला मुस्तैद कर दिया था और लोगों को इलाके में न जाने की चेतावनी जारी की गई थी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image