नशे में धुत लड़के-लड़कियों ने कार से पिता-पुत्र को रौंदा

इंदौर /  पिपल्याहाना में होली पर अपने रिश्तेदार के घर गमी का रंग डालकर लौट रहे पिता-पुत्र को अंध गति से आई एक कार ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार एक लड़की चला रही थी, जो नशे में धुत्त थी। कार में सवार अन्य लड़के-लड़कियां भी नशे में थे। ये लोग क्रिसेंट वाटर पार्क से लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी फरार हो गए। खुड़ैल टीआई रूपेश दुबे के अनुसार घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है, जिसमें कम्पेल के 60 वर्षीय मुरारीलाल पटेल और उनके 36 वर्षीय बेटे तेजकरण की मौत हो गई। मुरारीलाल के ससुर का देहांत हो गया था, वहां गमी का रंग डालने के लिए बाइक से गए थे।  लौटते वक्त बिहाड़िया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पिता-पुत्र बाइक सहित उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। दोनों को सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। एमवायएच में दोनों ने दम तोड़ दिया। मुरारीलाल गांव के छोटे किसान थे और बेटा ड्राइवरी करता था। उनके घर में अब तेजकरण का 8 साल का मासूम बेटा ही वारिस बचा है।


वाटर पार्क के कैमरे चेक करेगी पुलिस
टीआई रूपेश दुबे के अनुसार लोगों ने यही बताया है कि कार में सवार युवक-युवतियां नशे में थे। हम जांच कर रहे हैं। वाटर पार्क से लेकर अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। कार अभी भी मौके पर पड़ी है। 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image