नमस्ते ओरछा में जा रहे युवक को पुलिस ने पीटा, एसपी ने टीआई के खिलाफ जांच के दिए आदेश

टीकमगढ़ / शुक्रवार को नमस्ते ओरछा महोत्सव में जा रहे एक युवक की पुलिस ने पिटाई कर दी। युवक का कसूर इतना था कि वह अपनी बाइक को प्रतिबंधित इलाके में ले गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद मारपीट करने वाले टीआई और थानेदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।


क्या है मामला


नमस्ते ओरछा महोत्सव के पहले दिन दूर-दराज से लोग कार्यक्रम में शामिल होने ओरछा पहुंचे थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई थी। पुलिस ने कुछ इलाके में वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन बाइक सवार युवक गलत जगह से प्रवेश कर गया। पहले तो पुलिस के एक अधिकारी ने युवक को अपशब्द कहे। उसके बाद पास में खड़े एक अधिकारी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ।  निवाड़ी एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वीडियो में पिटाई करते टीआई मुकेश सिंघई और एक थानेदार नजर आ रहा है। 


तीन दिन तक चलेगा ओरछा महोत्सव


पर्यटन नगरी ओरछा में तीन दिवसीय 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव का आगाज शुक्रवार को हुआ। इस महोत्सव में देश- विदेश से लोग पहुंच रहे हैं। ओरछा के गौरवशाली साहित्य एवं इतिहास पर आधारित कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे संस्कृति मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ और आबकारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने किया। पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ शुभारंभ करने वाले थे, लेकिन प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के चलते उनका ओरछा दौरा निरस्त हो गया था।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना