नाबालिग छात्रा से अधेड़ चौकीदार ने की ज्यादती, अन्य से छेड़छाड़,बोलीं- 2 माह से हो रहा है शोषण

खरगोन / जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गोगावां स्थित के शाहपुरा के बालिका आदिवासी छात्रावास में अधीक्षिका के कक्ष में दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी वहां का अधेड़ चौकीदार है। पुलिस ने शिकायत पर एक छात्रा से दुष्कर्म व एक से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज हुआ। आरोपी फरार है। छात्रावास की अन्य सात छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ हुई है। ये मिडिल कक्षा की छात्राएं हैं। इनकी उम्र 12 से 14 वर्ष के आसपास बताई गई है। छात्रावास में दो माह से ऐसा होने की बात छात्राएं बता रही हैं लेकिन पीड़ितों के कहने पर भी स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। एक छात्रा ने महिला सुरक्षा नंबर पर सूचना की। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। गोगावां थाना प्रभारी दिलीप गंगराड़े ने बताया कि एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि 20 दिन पहले मैं और मेरी सहेली अधीक्षिका के क्वार्टर के पास चौकीदार दादा शक्तिसिंह पिता घीसूसिंह चौहान(55) के पास गए थे। मेरी सहेली ने चौकीदार का मोबाइल लिया और परिजनों से बात करने लगी। इसी दौरान शक्तिसिंह मुझे मैडम के क्वार्टर पर ले गया। यहां मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी मेरी सहेली को दी। एक अन्य पीड़िता ने कहा कि 8 दिन पहले कम्प्यूटर रूम में कॉपी लेने गई थी। यहां आरोपी शक्तिसिंह चौहान निवासी मुहम्मदपुर बैठा था। वह मेरे पास आया और छेड़छाड़ करने लगा। मैं घबराकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद अपनी साथी छात्राओं को बात बताई। इसके बाद 8 अन्य छात्राओं ने भी छेड़छाड़ करने की जानकारी दी। दो छात्राओं का मेडिकल कराया है। उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।


बोलीं - मैडम को बताया तो अनसुना कर दिया
नाबालिगों ने बताया कि पीड़िताओं ने बताया कि 3 मार्च को आरोपी शक्तिसिंह की करतूतों को हमने रेखा मैडम, अनिता मैडम, सुनीता शर्मा, शेख मैडम, शाहजहां मैडम, संतोष शर्मा सर को इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौकीदार कम्प्यूटर रूम में सोता है। यहां हम कोई काम के लिए जाते तो वह पहले हमें पास बुलाता। इसके बाद हमारे साथ छेड़छाड़ करने लगता था। इसके अलावा मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाता है। हमसे गंदी बातें करता है।
 


मेडिकल रिपोर्ट पर एक छात्रा से दुष्कर्म व दूसरी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। दोनों छात्राओं का कहना है कि अन्य छात्राओं के साथ भी गलत हुआ है। बयान ले रहे हैं। आरोपी फरार है।


दिलीप गंगराड़े, टीआई गोगावां


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना