महाकाल को सांध्य आरती के पहले लगा गुलाल, रात 8 बजे जली होली, भजन संध्या का आयोजन

उज्जैन / फाल्गुन पूर्णिमा पर 9 मार्च की शाम महाकाल मंदिर में होली की शुरुआत हुई। नैवेद्य कक्ष में चंद्रमौलेश्वर को गुलाल लगाया गया। शाम 6.30 बजे सांध्य आरती के पहले भगवान महाकाल को गुलाल चढ़ाया गया। आरती के बाद पुजारी और भक्त ने प्रांगण में होलिका दहन किया। होली और धुलेंडी पर मंदिरों में भगवान को हर्बल गुलाल ही लगाया जाएगा। टेसू और केशर के रंगों का उपयोग करेंगे। शहर में सबसे पहले महाकाल मंदिर की होली जली। यहां रात 8 बजे होलिका दहन हुआ। इसके बाद शहर में होली जलाने की शुरुआत हुई। शहर में धुलेंडी पर तड़के होली जलेगी। धुलेंडी पर भस्मआरती में भगवान को गुलाल चढ़ाई जाएगी व भक्त भी होली खेलेंगे।


हानिकारक रंग-गुलाल के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
होलिका दहन के बाद मंदिर में भजन गायक हरिकिशन साबू उर्फ भोंपूजी ने भजन की प्रस्तुति दी। समिति सदस्य आशीष शर्मा के अनुसार परिसर में हर्बल गुलाल का ही उपयोग होगा। रंगपंचमी पर टेसू और केशर से बनाया गया रंग ही भगवान को चढ़ेगा। मंदिर में अन्य गुलाल व रंग का उपयोग नहीं होगा। हानिकारक रंग-गुलाल के उपयोग पर प्रतिबंध है।


धुलेंडी से ठंडे पानी से स्नान आरती का समय बदलेगा
भगवान महाकाल को शीतकाल में गर्म जल से स्नान कराया जा रहा है। धुलेंडी मंगलवार से बाबा ठंडे जल से स्नान करेंगे। मंदिर में तीन आरती के समय में भी परिवर्तन होगा। सुबह 7.30 बजे वाली आरती 7 बजे, 10.30 बजे वाली आरती 10 बजे तथा शाम 6.30 बजे वाली आरती 7 बजे से होगी। भस्म आरती और शयन आरती निर्धारित समय से होंगी।


बड़े गोपाल मंदिर में भगवान को अर्पित होगा नया धान
पुराने शहर स्थित बड़े गोपाल मंदिर के पुजारी अर्पित जोशी के अनुसार होली पर भगवान को हर्बल गुलाल का टीका लगाया जाएगा। सुबह 10.30 बजे आरती में भगवान को सभी नए धान चढ़ाए जाएंगे। होली पर आने वाली फसलों को भगवान को अर्पित करेंगे। शुक्रवार को मंदिर में हर्बल गुलाल-रंग से ही होली खेली गई।


चिंतामन गणेश मंदिर में लाल गुलाब की होली
चिंतामन गणेश मंदिर में लाल गुलाब के फूलों से होली होगी। पुजारी शंकर गुरु के अनुसार मंगलवार को धुलेंडी पर चिंतामन में होली होगी। भगवान को सुबह 7 बजे शृंगार आरती के समय लाल गुलाब के फूलों से होली खिलाई जाएगी। भक्तजन भी फूलों के साथ हर्बल गुलाल से ही होली खेलेंगे। होली के लिए लाल गुलाब के फूल मंगवाए हैं।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना