मार्च में पहली बार दिखा कोहरा, ठिठुरे लोग

भितरवार। सर्दियों में कोहरा पड़ना एक आम बात है, लेकिन हिंदू पंचांग के फाल्गुन माह और अंग्रेजी माह मार्च में कोहरा दिखाई पड़ने से लोग आश्चर्यचकित हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव में क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण ठंड ने दोबारा लोगों को सुबह के समय ठिठुरा दिया है। हालांकि बारिश होने से पहले आसमान एकदम साफ था और दिन में खिल रही धूप के कारण गर्मी ने दिन में अपना असर दिखाना शुरू करा दिया था। मौसम के करवट लेते ही ठंड ने एक बाद फिर अपनी दस्तक दी और लोगों को अपना एहसास कराया। डबरा क्षेत्र के टेकनपुर, आंतरी, बिलौआ क्षेत्र की पहाड़िया सुबह के समय कोहरे से ढंकी नजर आई। वहीं भितरवार क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश के कारण रविवार की सुबह क्षेत्र में कोहरा छाया दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरा इतना ज्यादा था कि लोगों को 50 मीटर के बाद दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह नींद खुलने के बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो कोहरे को देखकर आश्चर्य चकित रह गए। घना कोहरा लोगों को ठंडक का अहसास करा रहा था। फिजा में घुली ठंडक के कारण लोगों को ऊनी वस्त्र निकालने पड़े।


 

फाल्गुन मास में कैसा होता है मौसम


हिंदू पंचांग में फाल्गुन मास अंतिम माह होता है। इस माह में सर्दी जा रही होती है और गर्मी की आहट लगने लगती है। इस मास को बसंत के आगमन का माह भी माना जाता है और बाग-बगीचों में तरह-तरह के खूबसूरत फूल खिलने लगते हैं। लेकिन वर्तमान में अभी सर्दी जाने वाली नहीं लग रही है और सुबह लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं। हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर गर्मी का अहसास कुछ घंटों के लिए हो रहा है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना