खनिज निरीक्षक बोले- निजी भूमि पर निर्माण नहीं रोक सकते, दो साल पहले की है अनुमति

पुनासा / ग्राम पंचायत नांदखेड़ा क्षेत्र में क्रेशर प्लांट को लेकर किसानों की शिकायत पर बुधवार को खनिज अधिकारी मौका निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर कोई शिकायतकर्ता नहीं मिला। फोन लगाकर बुलाने पर 31 में से 9 शिकायतकर्ता किसान ही पहुंचे। उनके बयान लेकर पंचनामा बनाया गया। किसानों ने कहा यहां क्रेशर नहीं लगने देंगे। इस पर खनिज अधिकारी ने कहा मामला कलेक्टर के पास है। आप लोगों को वहां भी बयान देने आना होगा। जहां तक निर्माण रोकने की बात है तो किसी की निजी भूमि पर निर्माण नहीं रोका जा सकता है। वैसे भी अभी क्रेशर मशीन नहीं डल रही है। किसानों की शिकायत पर खनिज अधिकारी राज कुमार बराठे मौका मुआयना करने पहुंचे थे। मौके पर शिकायतकर्ता नहीं होने पर उन्होंने गांव में फोन लगाया। करीब एक घंटे बाद 31 में से मात्र 9 किसान ही पहुंचे। उन्होंने सभी के बयान दर्ज किए। किसानों ने कहा क्रेशर की धूल से हमारी फसलें खराब होंगी। ब्लास्टिंग होने पर खेत में काम करना मुश्किल होगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्रेशर लगाने का विरोध कर रहे हैं। खनिज अधिकारी ने कहा मैंने आपके बयान दर्ज कर लिए हैं। पूरी रिपोर्ट कलेक्टर को दी जाएगी। इसके बाद आपको बयान के लिए कलेक्टर कार्यालय भी बुलाया जा सकता है। पंचायत सचिव को भी दस्तावेज लेकर आना होगा। अंतिम निर्णय कलेक्टर द्वारा लिया जाएगा।



सरपंच ने कहा- प्रस्ताव के समय किसी ने आपत्ति नहीं ली
सरपंच कमल राठौर ने कहा क्रेशर के लिए आवेदन पर 2016-17 में पंचायत ने प्रस्ताव लिया था। उसमें ग्रामीण भी उपस्थित थे। एक भी व्यक्ति ने उस समय कोई आपत्ति नहीं ली। इसके बाद ही पंचायत से एनओसी जारी की गई थी।



जिम्मेदार बोले,2017 से है अनुमति, कलेक्टर को देंगे रिपोर्ट


शिकायतकर्ता किसानों में से मात्र 9 ही पहुंचे। इनके बयान लिए हैं। पंचायत का ठहराव-प्रस्ताव व अन्य दस्तावेज देखे हैं। क्रेशर संचालक के पास भी 2017 से विधिवत अनुमति पाई गई है। कलेक्टर को रिपोर्ट दी जाएगी।


राजकुमार बराठे, खनिज निरीक्षक खंडवा


कुछ लोग दबाव बना रहे


मैंने पंचायत में विधिवत प्रस्ताव लिया था। बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा किया था। एक भी ग्रामीण ने आपत्ति नहीं ली। इसके बाद ही एनओसी दी गई है। कुछ लोग जबरन एनओसी निरस्त करने का दबाव बना रहे हैं।


कमलसिंह राठौर, सरपंच नांदखेड़ा रैयत


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना