काशी में भगवान शिव को मास्क पहनाया गया, लोगों से कहा- मूर्ति को छूकर पूजा न करें

वाराणसी / देश में कोरोनावायरस के मामले सामने आने के बाद जहां लोगों से सभी एहतियातन उपाय करने की सलाह दी जा रही है, वहीं वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी ने भगवान शिव को मास्क पहना दिया है। लोगों से उन्हें न छूने (स्पर्श) की अपील की गई है। यहां के पहलादेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कृष्णा आनंद पांडे ने बताया कि कोरोनावायरस पूरे देश में फैल रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए हमने भगवान शिव को मास्क पहनाया है। यह ठीक वैसे ही है जैसे गर्मी में हम मंदिर में एसी लगाते हैं और सर्दी में भगवान को कपड़े पहना देते हैं। उन्होंने कहा कि हमने लोगों से शिव की प्रतिमा को नहीं छूने की अपील की है। अगर कई लोग इस प्रतिमा को छुएंगे तो वायरस फैलने की संभावना बढ़ जाएगी। मंदिर में कई लोग मास्क पहनकर पूजा करते देखे जा सकते हैं। 


दुबई से लौटे पुणे के दो व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया
देश में सोमवार तक कोरोनावायरस से संक्रमण के कुल 47 मामले सामने आए हैं। देर रात दुबई से लौटे पुणे के दो व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया। दोनों को पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अमेरिका से लौटा युवक कर्नाटक में और इटली से लौटा युवक पंजाब में संक्रमित पाया गया था। संक्रमण की जांच के लिए देशभर में 52 लैब बनाई गई हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने स्वास्थ्य और शोध विभाग के साथ मिलकर ये लैब बनाई हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज समेत देश के अलग-अलग स्थानों पर वायरस रिसर्च एंड डॉयग्नॉस्टिक लैब (वीआरडी) नमूने एकत्रित कर रही हैं। 6 मार्च तक 3,404 लोगों के 4,058 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें चीन के वुहान शहर से लाए गए 654 लोगों के 1,308 सैंपल भी शामिल हैं।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना