कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगी फूलोदेवी

चारामा। कांकेर लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी फुलोदेवी नेताम 1 अप्रैल को चारामा ब्लॉक के पुरी, लखनपुरी, हाराडुला सहित विभिन्न ग्रामो का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें जीत दिलाने के लिए पुरी सेक्टर की बैठक दंतेश्वरी मंदिर परिसर ग्राम पुरी में अब्बास खान, हेमन्त धु्रव, धर्मेन्द्र मेहता ने ली। बैठक में फूलो देवी नेताम के 1 अप्रैल ग्राम पुरी आगमन पर तैयारी कर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के प्रवक्ता धर्मैन्द्र मेहता ने बताया कि आज से ही ग्राम पुरी के कार्यकर्ता पुरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार में सभी कार्यकर्ता जुट जायेंगे। लोकसभा चुनाव आप जैसे कार्यकर्ताओं के दम पर ही लड़ा जाता है। आप अपने आप को स्वयं फूलोदेवी नेताम मानकर चुनाव लडें और उन्हें जिताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव मे अपने घोषणा पत्र में किये गये वादों जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उनकी कमियों को जनता के बीच रखें।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना