कार्टून और रचनाओं से दशाईं विसंगतियां

ग्वालियर । अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गोपाल किरण समाज सेवी संस्था ने होमगार्ड सभागार बहोड़ापुर में कार्यक्रम रखा। इसमें 21वीं सदी में महिला समानता विषय पर परिचर्चा, कवि सम्मेलन, विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान, कार्टून, चित्र प्रदर्शनी आदि विविध कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष, कमांडेंट होमगार्ड संगीता शाक्य ने नई दिल्ली के किशोर श्रीवास्तव की जन चेतना कार्टून पोस्टर प्रदर्शनी 'खरी-खरी' का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में देश, समाज की विभिन्न विसंगतियों और सामाजिक मुद्दों को कार्टून व छोटी- छोटी रचनाओं के माध्यम से उठाया गया है। परिचर्चा सत्र में अनेक महिलाओं ने विभिन्न ज्वलंत मुददों पर सार्थक चर्चा करते हुए महिला समानता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में नारकोटिक्स उपायुक्त प्रणेश गुप्ता मौजूद थे।


कार्यक्रम में 31 महिला विभूषियों को सम्मानित किया गया। इसमें डॉ. अलका श्रीवास्तव, नीतू सिंह , सुनीता गौतम, चंद्रकला वरूण, दीप्ति बुनकर, प्रो. देवयानी पुरी, मनीषा कुलश्रेष्ठ, नीलम निवेश, आया यादव, वर्षा ठाकुर, नेहा चौहान, शिवानी वर्मा, नेहा चौहान, पद्मजा पिल्लई आदि शामिल थीं। संचालन अर्चना सागर ने किया। आभार जहांआरा ने माना।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना