ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा भाजपा कार्यालय, दोपहर बाद आएंगे राज्यपाल लालजी टंडन

भोपाल। मध्य प्रदेश में सियासी पारा उफान पर है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर बाद भोपाल आ रहे हैं। स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। वहीं भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर सिंधिया को पोस्टर फाड़े जाने की खबर है। इधर, राज्यपाल लालजी टंडन दोपहर तक लखनऊ से भोपाल आने की सूचना है। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। स्वागत के लिए पूरे शहर को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया है। भाजपा और आरएसस के बड़े नेता पूरी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सिंधिया दो बजे के करीब विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहां से एक बड़े जुलूस की शक्ल में उनका काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अरेरा कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पहुंचेगा। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। सिंधिया कार्यालय प्रांगण में राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। भाजपा कार्यालय में ही वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बुधवार रात सिंधिया के स्वागत के तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की एक बैठक आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है। जिसमें प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 


दोपहर में आएंगे राज्यपाल- राज्यपाल लालजी टंडन लखनऊ से वापस लौट रहे हैं। टंडन के लौटते ही मध्य प्रदेश का राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलेगा। सबसे पहले तो उन छह मंत्रियों पर फैसला होगा, जिन्हें हटाने की सिफारिश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो दिन पहले की है। 16 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जो खासा गहमागहमी भरा होगा। 


कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला जयपुर से इंदौर पहुंचे- कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला जयपुर से इंदौर पहुंचे हैं। संजय का कहना है कि वे निजी कारणों से वापस आए हैं। उनके पिता और बड़े भाई भाजपा में ही हैं और इंदौर के बड़े नेता माने जाते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की सूचना आई थी, जिसका विधायक ने खंडन किया था। 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना