जीतू पटवारी ने शिवराज को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- इंसान में राम और राक्षस के रूप, राम बनने की कोशिश करें

भोपाल / मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बाद गुरुवार सुबह से कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और तंज कसा- भगवान उन्हें लंबी उम्र दे, इंसान में राम और रावण दोनों के गुण होते हैं। वे राम बनने की कोशिश करें। पटवारी यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2 दिन से चल रहे पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के सूत्रधार और मास्टरमाइंड शिवराज सिंह चौहान हैं। वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में जिस होटल में कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को रखा गया था वहां गुंडे तैनात किए गए थे। प्रदेश में कमलनाथ की सरकार है। भाजपा और शिवराज की सोच जहां खत्म होती है, वहां से कमलनाथ की सोच शुरू होती है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। भाजपा के पास इतना कालाधन है कि इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। विधायकों को 50-50 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे हैं।  पटवारी ने आज कहा कि हमारे सभी विधायकों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्र को बेनकाब किया है। बीते 2 तीन दिनों में जो घटनाक्रम हुआ, उसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री कमलनाथ को थी और पूरी प्रक्रिया भाजपा को बेनकाब करने के लिए अपनाई गई। दिल्ली से लौटे 6 विधायकों समेत सभी ने मिलकर भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। हमारे सभी नेता एकजुट हैं। राज्य सरकार काे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा की 3 सीटों में से 2 कांग्रेस के कब्जे में आएंगी। पार्टी उम्मीदवार हाईकमान तय करेगा। 


नरोत्तम बोले- कांग्रेस के कई विधायक मेरे संपर्क में


भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह पत्रकारों से बातचीत की। मिश्रा ने कहा- कब क्या हो जाए किसको खबर। सरकार बनाने पर उन्होंने कहा कि पहले सरकार गिरे तो फिर बनाने की सोचेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिग्विजय सिंह की असलियत क्या है ये सब जानते हैं। 


उन्होंने कहा कि वे उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के पहले भी प्रयास किए। सरकारें आती-जाती रहती हैं। कार्रवाई हम पर हुई, तो अन्य लोगों पर भी होगी। कांग्रेस सरकार में भागमभाग की स्थिति है। वे स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं। कब-क्या हो जाए, किसको क्या खबर। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की कथित खामोशी के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा कि उन्हें लगता है कि इसमें कोई राज है। राज से पर्दा उठने की प्रतीक्षा करना चाहिए।


मिश्रा ने कहा कि 15 से 20 कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं। लेकिन वे उनके नाम नहीं बताएंगे। वे 13 साल तक संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं। वर्षों से सदन के सदस्य हैं, इसलिए सभी मित्रों से उनके संबंध और संपर्क हैं। वे अपने सुख-दुख की बातें भी करते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी हमारे साथ हैं। कल ही उनसे हमारी बात हुई है।


दिग्विजय के विधायक भाई लक्ष्मण बोले- प्रार्थना करूंगा कि मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि आए


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर सरकार पर तंज कसा। कहा- मुख्यमंत्री का कोई भी वादा भरोसा करने लायक नहीं है। वे पहले कुछ कहते, करते कुछ और हैं। सिंह ने कहा- 'मैं गिरिराजजी (मथुरा) जा रहा हूं, वहां प्रार्थना करेंगे कि चांचौड़ा जल्दी जिला बने और मुख्यमंत्रीजी को सद्बुद्धि आए, उन्होंने एक बार जो कह दिया है, उससे पलटते क्यों हैं? मुख्यमंत्री ने जनता और कैमरे के सामने चांचौड़ा को जिला बनाने का आश्वासन दिया था। वे ऐसा करेंगे, तो जनता क्यों विश्वास करेगी और जनता नहीं करेगी, तो विधायक भी क्यों विश्वास करेंगे। लक्ष्मण ने हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर कहा- 'मुझे पता नहीं कि राजनीति में क्या चल रहा है, मैंने भी यह सब सुबह टीवी में देखा।'


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना