इकबाल अंसारी ने संतों संग खेली होली; बोले- यहां से दुनिया में जाना चाहिए सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश

अयोध्या / अयोध्या के दर्शन मंदिर में संत महंतों के साथ बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने भी भागीदारी की। संतों ने अंसारी के साथ फूल और गुलाल की होली खेली। अंसारी ने प्रभु राम को फूल भी चढ़ाया। इकबाल अंसारी ने कहा- अयोध्या की परंपरा रही है, यहां पर हिंदू मुस्लिम के पर्व में दोनों कौमों की भागीदारी होती रही है। प्रभु राम का मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर मस्जिद का सालों पुराना  विवाद खत्म हो गया है। ऐसे में किसी प्रकार की आपसी कटुता न रख कर, मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए। होली के त्योहार में यहां से सांप्रदायिक सौहार्द व शांति का संदेश पूरे विश्व में जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है इसलिए इस पर किसी प्रकार का प्रश्न उठाने का सवाल ही नहीं पैदा होता। अयोध्या की होली इस बार मंदिर निर्माण की खुशी को लेकर पूरे जोश खरोश से मनाई जा रही है। मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि 25 मार्च को नवरात्र शुरू हो रहा है। इसके पहले रामलला 27 साल बाद टेंट के मंदिर से मुक्त होकर फाइबर के बुलेट प्रूफ मंदिर में स्थापित हो जाएंगे। इसी के साथ मंदिर निर्माण की प्रक्रिया भी तेज हो रही है।  होली के त्यौहार पर मंदिर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मणिराम छावनी के महंत कमल नयन दास, रामलला मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, महिला महंत ममता शास्त्री, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास सहित अन्य मंदिरों के भी साधु महंत शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे से अबीर गुलाल फूलों से होली खेली। संतो ने कहा कि यहां कटुता का कोई स्थान नहीं है। प्रभु राम का संदेश सबके बीच प्रेम मोहब्बत कायम कर रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने का है। यहां के मंदिरों में रंगभरी एकादशी से ही होली शुरू हो गई है, जो मंगलवार तक रोजाना ठाकुर जी को अबीर गुलाल लगाकर चलती रहेगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image