होली के गाने पर नाच रहा था 15 साल का बालक, मां ने चांटा मारा तो घर में लगा ली फांसी

खंडवा / होली के दिन कोतवाली क्षेत्र के संत रैदास वार्ड में 15 साल के बालक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाचने से मना करने व चांटा मारना आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर होली के दिन मोहल्ले के बच्चों के साथ सोनू पिता नाना तोमर (15) होली के गानों पर नाच रहा था। क्षेत्र के बच्चे सुबह से होली को अानंद ले रहे थे। इस दौरान दोपहर में सोनू की मम्मी ने उस कहा कि अब बस कर सुबह से नाच रहा है, घर में आ जा।  क्षेत्रवासियों के मुताबिक सोनू की मम्मी उसे नाचने से मना कर रही थी। फिर भी वह नहीं माना ताे उसे फटकार लगाकर चांटा मार दिया। इससे वह काफी नाराज हो गया। अचानक घर के अंदर गया और फिर बाहर नहीं आया। दोपहर करीब तीन बजे सोनू को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। सोनू ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मृतक बालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। जांच अधिकारी एएसआई एसके नरगावे ने बताया कि मामले में परिजन के बयान नहीं हुए है। आत्महत्या के पीछे परिजन द्वारा बालक को नाचने से मना करने की बात भी सामने आ रही है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image