भदौरिया का फोन बंद, इन्हीं के साथ हैं डंग और कंसाना

भोपाल / दिल्ली में छठे दिन भी रविवार को भाजपा के आला नेताओं की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर  मंथन जारी रहा। इसमें शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक डंग और कंसाना के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया के साथ होने की खबरें हैं। हालांकि जब भदौरिया से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। इधर, ऑपरेशन लोटस से जुड़े नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिसाहू तीरथ करने गए थे, लौट आए। अब वे लोग माफी मांगें, जो कह रहे थे कि भाजपा ने उन्हें बंधक बनाया है। कमलनाथ के पास जिन विधायकों के लिए दो मिनट का समय नहीं था। अब उनसे पूछ रहे हैं कि कोई काम हो तो बताओ।


फिलहाल सरकार खतरे से बाहर, भाजपा की राह मुश्किल


भाजपा का प्लान तभी सफल हो सकता है, जब कांग्रेस के 8 विधायक इस्तीफा दें। निर्दलीयों के इस्तीफे से उसका काम नहीं बनने वाला। बिसाहूलाल सहित 8 विधायकों की वापसी से भाजपा के लिए सरकार बनाने की राह और मुश्किल हो गई है। 


3 मार्च :  कांग्रेस के 6, बसपा के 2, सपा के एक व एक निर्दलीय विधायक दिल्ली गए।
4 मार्च : 6 विधायक भोपाल लौटे।
7 मार्च : एक निर्दलीय की वापसी।
8 मार्च : एक कांग्रेसी की वापसी।
(यानी...लापता दो विधायक इस्तीफा भी दे दें तो सरकार को कोई खतरा नहीं है।) 


अभी सदन की स्थिति













प्रभावी संख्या :   228
 
सरकार :     121

(कांग्रेस 114+ निर्दलीय 4+ बसपा 2+ सपा 1)
 













भाजपा :     
 
107
 
बहुमत :     115

(जौरा और आगर मालवा की सीटें रिक्त हैं)


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image