भामसं ने श्रीफल भेंटकर किया महिलाओं का सम्मान

बरपाली । भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन लैंको पावर प्लांट परिसर में रविवार को किया गया। इस अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्लांट उपाध्यक्ष अमोल महाले, डीजीएम सिविल विभाग सत्यनारायण उपस्थित थे। अतिथियों ने महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संघ की ओर से भीम चौहान, शिव पाटले, योगेंद्र निंबालकर, रेशम खूंटे, दूजराम, प्लांट के महिला कर्मचारियों में इंद्रा, राजकुमारी, साधना, सीमा, रमला, जमुना, उर्वशी, सौम्या, राजेश्वरी, मंजू, कमला, शकुंतला व रामा इंटरप्राइजेस, सुरक्षा विभाग से सभी महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व संघ की ओर से भीम चौहान ने अपने उदबोधन में महिलाओं का सम्मान व शिक्षा पर जोर दिया।