बसपा-सपा विधायक बोले- दिग्विजय बुजुर्ग हो गए, इसलिए गलत बयान दे रहे; कांग्रेस नेताओं के आरोप बेबुनियाद

भोपाल / मध्य प्रदेश के सियासती ड्रामे के बीच बसपा विधायक रामबाई, संजीव सिंह कुशवाह और समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला गुरुवार को मीडिया के सामने आए। सपा विधायक शुक्ला ने कहा कि दिग्विजय बुजुर्ग हो गए हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। बुधवार को मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से भी अपने मंत्रियों को अर्नगल बयान देने से मना करने को कहा था। इससे उनकी छवि खराब हो रही है। बसपा विधायक रामबाई और संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई है। हम पर आरोप लगाने वाले मंत्रियों को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। दिग्विजय ने गुड़गांव में विधायकों की खरीद-फरोख्त, बंधक बनाने और मारपीट किए जाने के आरोप लगाए थे।


सपा विधायक: हमारा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के विमान में बैठकर आए


समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि बुधवार को हम कांग्रेस नेताओं के कहने पर उनके प्लेन में बैठकर आ गए। हमें बंधक नहीं बनाया गया। ना ही भाजपा की ओर से किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया गया। हम मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं से बयानबाजी बंद कराने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। हम फिर से मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।


बसपा विधायक: दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिलना कौन-सा गुनाह


बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि दिल्ली जाना और भाजपा नेताओं से मिलना कौन-सा गुनाह हो गया जिस पर इतना हंगामा किया जा रहा है। हम दिल्ली जाते रहते हैं। बुधवार को जब हम दिल्ली में थे तो दिग्विजय सिंह का फोन आया। उन्होंने कहा था कि अगर भोपाल जाना है तो प्लेन जा रहा है उससे चले जाओ। हम उनके कहने पर प्लेन से भोपाल आ गए। इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री से मिलने चले गए। इसमें कौन-सी बड़ी बात हो गई। भाजपा की ओर से हमें किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया गया। सब बातें गलत हैं। कांग्रेस नेताओं की अर्नगल बयानबाजी से हम आहत हैं।


मंत्री नंबर बढ़वाने के लिए बयानबाजी कर रहे: संजीव


संजीव ने यह भी कहा- अगर वे (कांग्रेस नेता) हमें छुड़ाकर लाए हैं तो अपने विधायकों को क्यों नहीं छुड़ा पाए। मायावती ने कांग्रेस सरकार का समर्थन करने के लिए कहा था, इसी बात पर हम कायम हैं। हमें कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमें सरकार के साथ नहीं रहना होता तो हम पहले ही उन्हें छोड़ देते। मंत्री बस अपने नंबर बढ़वाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।


रामबाई बोलीं- किसी ने मुझे हाथ नहीं लगाया, मारपीट की बात झूठी


बसपा विधायक रामबाई ने कहा कि मेरा दिल्ली जाने का कार्यक्रम पहले से ही तय था। मेरी बेटी ने फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। दिग्विजय का भूपेंद्र सिंह के साथ जाने का आरोप गलत है। किसी ने मुझे हाथ तक नहीं लगाया और कहा जा रहा है कि मारपीट की गई। ना भाजपा और ना ही कांग्रेस में इतनी हिम्मत है कि मुझे हाथ लगा सके। भाजपा पर खरीद-फरोख्त के लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं। मैं प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के समय से मुख्यमंत्री के साथ हूं और आगे भी मेरा समर्थन उन्हीं को रहेगा।


रामबाई को भरोसा- मंत्रिमंडल विस्तार में उनका नाम होगा


विधायक रामबाई ने मंत्री पद को लेकर कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, उन्हे मंत्री बनाया जाएगा। प्रदेश में राज्यसभा सदस्य के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा-कांग्रेस से लेना देना नहीं है, जो बहनजी (बसपा सुप्रीमो मायावती) का आदेश होगा, उसका पालन करूंगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना