बहराइच में सिर कटा मिला महिला का शव; जांच में जुटी पुलिस

बहराइच /  नेपाल सीमा पर स्थित एक गांव में सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया। वारदात के खुलासे व मृतका की शिनाख्त के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। मामला रुपईडीहा थाना इलाके में चकिया जंगल से सटे अड़गोड़वा गांव का है। सोमवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने अरहर के खेत में महिला का सिरकटा शव देखकर शोर मचाया। जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसपी विपिन कुमार मिश्रा, एएसपी रवींद्र सिंह, सीओ नानपारा अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला कहां की रहने वाली थी? और किसने इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया? ये सवाल पुलिस के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर फिंगर एक्सपर्ट टीम व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि, मृतका ने बुर्का व हरे रंग का सलवार पहन रखा था। महिला का सिर गायब है। मृतका की पहचान के लिए एक टीम बनाई गई है। घटना का राजफाश करने को लेकर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image