बारिश के कारण गिरी घर की छत, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

संगरूर / संगरूर जिले के कस्बा सुनाम में एक घर की छत गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना शनिवार आधी रात की है, जब अचानक छत ढह जाने से नीचे सोया मजदूर का परिवार दब गया। घटना में दंपत्ति और दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दीपक कुमार (32), जाह्नवी (28) सहित दो बच्चे बब्बी (10) और नवी (8) के रूप में हुई है। सुनाम रेलवे स्टेशन के सामने इंदिरा बस्ती में बलवीर कुमार नाम का युवक एक कमरे में अपने परिवार के साथ रह रहा था। ठंड में वह अपनी पत्नी और ससुराल से आई बेटी के साथ छत पर तंबू लगाकर सोया हुआ था। जबकि उसका बेटा और बहू दो बच्चों सहित कमरे में सोए हुए थे। घर की छत पुरानी होने की वजह से वह अचानक गिर गई। इससे कमरे में सो रहे दीपक कुमार, उसकी पत्नी और उनके 2 बच्चे मलबे में नीचे दब गए। वहीं कई और घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस समेत अन्य लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा बलवीर कुमार, उसकी पत्नी कृष्णा और बेटी रेखा का उपचार चल रहा है। 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना