अच्छे माहौल में संस्कारों के साथ करें बेटों की परवरिश

ग्वालियर / गर्ल्स एजुकेशन , सेनिटेशन, प्लांटेशन वर्तमान समय की आवश्यकता है। भगवान की सेवा का मार्ग मानवता की सेवा से जाता है और श्रद्धा इनको आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। इसलिय निस्वार्थ भाव से सेवा करना चाहिए। यह बात पूर्व कलेक्टर आरके जैन ने महावीर इंटरनेशनल के रीजनल कॉन्फ्रेंस में शनिवार को कही। संस्था के अंतराष्ट्रीय महासचिव डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि देश में दोबारा निर्भया कांड न हो इसके लिए अभिभावक लड़कों को सही शिक्षा दें। अच्छे संस्कारों के साथ अच्छे माहौल में उनकी परवरिश करें।


अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारसमल पारख ने शहर, प्रदेश व देश से अंधत्व निवारण के क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उज्जैन से आए अशोक भंडारी ने संगठन की मजबूती के लिये सभी केंद्रों को पॉजिटिव सोच के साथ सेवाकार्य करने की अपील की। भंडारी ने कहा कि संस्था के सदस्य अंगदान व नेत्रदान जरूर करें। क्योंकि आपके इस कार्य से अनेक लोगों को जीवनदान मिलता है। रीजनल सचिव शांतिलाल पीतलिया ने फैलोशिप पर जोर दिया। विनय शर्मा ने संस्था से जुड़े नये सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रीजनल कोषाध्यक्ष आलोक सुराणा, भोपाल जोन की अध्यक्षा सरला तांतेड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।


 

इन्हें मिले पुरस्कार


रीजन स्तर पर विशिष्ठ कार्य करने वाले केंद्रों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पौधारोपण में चंदना वीरा ग्वालियर प्रथम, विदिशा केंद्र द्वितीय, नेत्र सुरक्षा में चंदना वीरा ग्वालियर को प्रथम, स्वास्थ शिविर में गुना केंद्र को प्रथम पुरस्कार दिया गया। बेस्ट रिपोर्टिंग में प्रथम चंदना वीरा केंद्र ग्वालियर रहा। बेबी किट वितरण में प्रथम पुरस्कार इंदौर केंद्र को मिला। सर्वश्रेष्ठ जोन अध्यक्ष का पुरस्कार बैतूल की वीरा सरला तांतेड़ को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ केंद्र अध्यक्ष नागदा के राजेश गेलड़ा को दिया गया।इस अवसर पर आलोक जैन, डॉ. एससी मेहता, अरूण चैरड़िया, दीपक तांतेड़, अजित संचेती, रैनी कोठारी, ज्योति पारख, शिल्पा मेहता, दिव्या पारख, पुष्पा कोठारी, निकिता पारख, विमला संचेती, साधना मेहता, मंजू तांतेड़ आदि मौजूद थे।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना