वुहान से 330 लोगों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विमान दिल्ली पहुंचा

वुहान से 330 लोगों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विमान दिल्ली पहुंचा






नई दिल्ली / चीन के वुहान में फंसे 330 लोगों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विमान रविवार को दिल्ली पहुंचा। इनमें 323 भारतीय और 7 मालदीव के नागरिक हैं। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि हमारे नागरिक भी कुछ दिनों के लिए दिल्ली के कैंप में निगरानी में रखे जाएंगे। उधर, केरल में आज कोरोनावायरस का दूसरे मामला सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, युवक कुछ दिनों पहले चीन से लौटा था। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इससे पहले 30 जनवरी को केरल में पहले मामले की पुष्टि हुई थी। वहीं, चीन में शनिवार तक की 304 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि पीड़ित युवक को अलापुझा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हमें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी से उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसी संभावनाएं हैं कि वह कोरोनावायरस से पीड़ित है, लेकिन हम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टिकर सकते हैं। शनिवार को 324 भारतीय एयर इंडिया की पहली फ्लाइट से दिल्ली लाए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, चीन में शनिवार तक कोरोनावायरस के संक्रमण के अब तक 14,380 मामले सामने आ चुके हैं। चीन के 31 प्रांत कोरोना की चपेट में हैं। हुबेई में 24 घंटे में 45 लोगों की मौत हुई। शनिवार को 4,562 नए मामले सामने आए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 31 जनवरी को कोरोनावायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।


दिल्ली पहुंचे यात्री 14 दिनों तक निगरानी में रहेंगे


शनिवार को दिल्ली पहुंचे 324 यात्रियों में से 104 को दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी सेंटर और 220 को सेना द्वारा मानेसर में तैयार शिविर ले जाया गया। वहां सभी को करीब 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे रोकथाम के लिए चीन की सरकार और जनता का समर्थन किया है। उन्होंने शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की और उन्हें वुहान में फंसे भारतीयों को निकालने में चीन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image