व्‍हाट्सएप पर महिलाओं को फर्जी सिम से अश्लील वीडियो भेजने वाला चालीराजा गिरफ्तार


व्‍हाट्सएप पर महिलाओं को फर्जी सिम से अश्लील वीडियो भेजने वाला चालीराजा गिरफ्तार







ग्वालियर / व्‍हाट्सएप पर महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में धर्मेंद्र बुंदेला उर्फ चाली राजा को स्टेट साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित व्‍हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजकर महिलाओं को परेशान करता था। इस काम के लिए वह फर्जी नाम से ली गई सिम का उपयोग करता था। साइबर पुलिस के पड़ताल करने की भनक लगते ही आरोपित ने सिम तोड़कर फेंक दी थी। साइबर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

एसपी (राज्य साइबर ग्वालियर यूनिट) सुधीर अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित महिला ने पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर बताया कि कोई शरारती तत्व उनके व्‍हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने उस व्‍हाट्सएप नंबर की पड़ताल शुरू की जिससे आरोपित महिला को अश्लील वीडियो भेज रहा था। लेकिन अपराधी शातिर था, इसलिए उसने सिम फर्जी आईडी का उपयोग कर ले रखी थी। इसके बाद पुलिस ने और बारीकि से पड़ताल की तो व्‍हाट्सएप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपित के संबंध में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण क्लू हाथ लगा।

धर्मेंद्र उर्फ चाली राजा को पकड़ा:-

आरोपित की पहचान करने के बाद राज्य साइबर पुलिस ने उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाने के बाद चीनौर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास रहने वाले धर्मेंद्र बुंदेला पुत्र शिरोमणी बुंदेला को पकड़ लिया। आरोपित को क्षेत्र में चाली राजा के नाम से पहचानते हैं। आरोपित ने स्टेट साइबर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद थोड़ी देर ना नुकूर करने के बाद अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपित ने बताया कि पकड़े जाने के भय से उसने सिम तोड़कर फेंक दी है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल बरामद कर लिया है। जब्त मोबाइल का उपयोग चाली राजा अश्लील वीडियो फिल्म भेजने के लिए करता था। साइबर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट के साथ सिम तोड़ने पर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना