ट्रैक पर अब 10 नहीं 8 घंटे ही काम करेंगे ट्रैकमैन

ट्रैक पर अब 10 नहीं 8 घंटे ही काम करेंगे ट्रैकमैन


जबलपुर। ट्रैकमैन के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें ट्रैक पर 10 घंटे नहीं बल्कि 8 घंटे ही ड्यूटी करनी होगी। दरअसल, सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन मंडल के साथ जबलपुर रेल मंडल प्रशासन की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यूनियन और रेलवे के बीच हुई पीएनएम मीटिंग में यूनियन के दबाव के चलते रेल कर्मचारियों की पिछले काफी समय से लंबित मामलों का निराकरण हुआ है।


इसमें जबलपुर मंडल के कई रेलखंडों में पॉइंटमैन व ट्रैफिक गेटों पर काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी 10 घंटा से घटाकर 8 घंटा किया गया है। इसके अलावा 1 हजार रुपये गेट भत्ता देने पर मुख्यालय से चर्चा करने पर सहमति बनी।


कर्मचारी हित में निर्णय, 10 दिन में जारी होगा आर्डर


वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल सचिव नवीन लिटोरिया व मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि पीएनएम में जबलपुर रेल मंडल के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें जबलपुर- इटारसी खंड, जबलपुर- सतना खंड, कटनी- सिंगरौली खंड के सभी स्टेशनों पर पॉइंटमैन कैटेगरी एवं ट्रैफिक गेटों पर ड्यूटी रोस्टर 10 से 8 घंटे करने पर सहमति बनी और इस संबंध में 10 दिनों के भीतर आदेश जारी करने भी कहा गया।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image