सुबह टीवी का स्चिव ऑन करते ही सिलेंडर फटा, धमाके में घर खंडहर में तब्दील, परिवार के छह लोग घायल

सुबह टीवी का स्चिव ऑन करते ही सिलेंडर फटा, धमाके में घर खंडहर में तब्दील, परिवार के छह लोग घायल


इंदौर। गौरी नगर में स्कूल के पास सुबह अचानक ब्लास्ट हुआ, धमाके की आवाज पूरी कॉलोनी में गूंजी 
रातभर गैस रिसाव के बाद सुबह लाइट जलाते ही हुआ हादसा, हादसे में चार की हालत गंभीर
इंदाैर. इंदाैर. हीरा नगर थाना क्षेत्र के न्यू गौरी नगर में गुरुवार सुबह एक स्कूल के पास तीन मंजिला मकान के एक कमरे में हुए धमाके के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसा सिलेंडर में ब्लास्ट से हुआ था। ब्लास्ट के बाद एक घर का एक हिस्सा खंडहर में तब्दील हो गया। वहीं, आग में एक महिला उसके दो बेटे और भाई झुलस गए। पड़ाेस में रहने वाले दो भाई मलबे की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। दोनों ही पीड़ित परिवार यहां किराए से रहता था। महिला का कहना है कि उसे टीवी का स्विच ऑन किया और ब्लास्ट हो गया। वहीं एक दूसरे घायल का कहना है कि चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई जोरदार धमाका हुआ। घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा गौरी नगर क्षेत्र में हुआ। ब्लास्ट से पूरा घर खंडहर में तब्दील हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद हम सब बाहर दौड़कर आए तो देखा कि एक मकान में आग लगी हुई है और धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक इसकी आवाज पहुंची। रहवासियों ने घायलों की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घालय सुनील (12), आकाश (17) रोहित (15) भगवती (35), रघुवीर (20) और धर्मेंद्र (22) को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंया। जहां 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अुनसार प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का नजर आ रहा है।


चाय बनाने रसोई में गया तो हुआ हादसा
घायल सुनील ने बताया कि मैं सुबह चाय बनाने के लिए उठा था। गैस चालू कर जैसे ही माचिस जलाई जोर का ब्लास्ट हुआ और पूरा घर धराशायी हो गया। वे यहां परिवार के साथ किराए से एक कमरा लेकर रह रहे थे। एक कमरा होने से आग में सभी झुलस गए जैसे-तैसे लोगों की मदद से मलबे से बाहर आए।
टीवी का स्चिव ऑन करते ही हुआ ब्लास्ट
वहीं, जेठानी अनीता ने बताया कि ये लोग हमारे घर से थोड़ी दूर पर किराए से रहते हैं। सुबह ब्लास्ट हुआ तो हम देखने पहुंचे। यहां पता चला कि ब्लास्ट तो मेरे देवर के घर पर हुआ है पूछने पर देवरानी ने बताया कि सुबह सोकर उठे एक व्यक्ति चाय बनाने गया और दूसरे ने टीवी का स्विच ऑन किया, इसी दौरान जोर का ब्लास्ट हो गया। हादसे में देवरानी, उसके दो बच्चे और देवर के भाई झुलसे हैं।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना