शबरी जन्मोत्सव कल

शबरी जन्मोत्सव कल


जबलपुर। मां आदि शक्ति काली धाम रिठौरी टोला मझगवां में कन्या भोज और भंडारे के साथ शबरी महोत्सव व फाग कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया जाएगा। माता शबरी आश्रम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुंजीलाल गोंटिया ने बताया कि दोपहर 12 बजे से भंडारा व रात 8 बजे से रंगारंग कार्यक्रम है। उपस्थिति की अपील समिति के विमल गोंटिया, राजाराम गोंटिया, भागचंद्र गोंटिया, जितेंद्र गोंटिया, अश्विनी गोंटिया, संतोष गोंटिया, बीएल बरकड़े, पिंकू गोंटिया, रामहर्ष कोल, महेश प्रसाद गोंटिया, मुकेश गोंटिया, भैया लाल गोंटिया, मगन सिंह भूमिया आदि ने की है।