सत्ता की ठसक में चूर नेता:जो देते थे कानून व्यवस्था की दुहाई,वो ही धमका रहे है पुलिस को

सत्ता की ठसक में चूर नेता:जो देते थे कानून व्यवस्था की दुहाई,वो ही धमका रहे है पुलिस को


“बता दें कि देवेंद्र यादव ने उपनिरीक्षक को तबादला, सस्पेंड और देख लेने तक की धमकी दे दी इस पूरे विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें यादव एसआई अशोक कुमार से विवाद करते नजर आ रहे हैं”


इंदौर / विपक्ष में रहते हुए कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली कांग्रेस सत्ता में आते ही स्वर बदलते नज़र आ रहे हैं। सत्ता की ठसक में चूर जानाब बदले बदले नजर आतें है। क्योंकि सरकार आते ही नेताओं व कार्यकर्ताओं में सत्ता का नशा सवार हो चुका है। अब कांग्रेस नेता कानून को दरकिनार कर पुलिस कर्मियों को ही धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबर इंदौर से है जहां पर ट्रैफिक चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सरेआम गुंडागर्दी करते नजर आए। यह घटना शनिवार की है। जहां कांग्रेस के राजीव विकास केंद्र के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव का ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।


क्या था मामला


सूत्रों से पता चला है कि यह विवाद ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार के द्वारा कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव के करीबी का 500 रु. का चालान काटने को लेकर हुआ। जैसे ही यादव को चालान कटने की बाद पता चली तो वे अपने साथी के साथ गाड़ी में बैठकर यशवंत रोड चौराहे पहुंच गए और पुलिस से जमकर बहस बाजी की। इस बीच कांग्रेस नेता ने पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।  देवेन्द्र यादव ने पुलिस कर्मी को लोकयुक्त से भी पकड़वाने की बात कही, यहां तक कि यादव ने पुलिस वाले को सस्पेंड करने, देख लेने की भी धमकी दी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना