साप्ताहिक राशिफल रविवार 9 से शनिवार 15 फरवरी 2020

साप्ताहिक राशिफल रविवार 9 से शनिवार 15 फरवरी 2020





मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा।इस समय आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आमदनी मिला जुला रहने के आसार है। पेट की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है। नौकरी पेशा वाले जातकों के स्थान परिवर्तन हो सकता है।व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे। वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। वृष राशि: वृष राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा।आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य नहीं रहने वाला।कमर में पीड़ा इस सप्ताह हो सकती है। नौकरी वालो के लिए यह समय मन मारकर काम करने का है। व्यापार में शीघ्रता नुकसानदेह है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। उतवलापन आपको परेशानी में डाल सकता है।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना