फसलों पर हो सकता है टिड्डी दल का हमला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

फसलों पर हो सकता है टिड्डी दल का हमला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट




किसानों के बीच पहुंच कर समझा रहे कृषि विभाग के अधिकारी ! पाकिस्तान से चलकर राजस्थान के रास्ते आ सकता टिड्डी दल!


मथुरा / इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान से चला टिड्डियों का दल राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो किसानों के लिए यह खतरा है। शासन ने जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करा दिया है। कृषि विभाग की ओर से भी किसानों को चेतवनी जारी कर दी गई है। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के साथ बातचीत कर समझा रहे हैं कि अगर टिड्डियों का आक्रमण होता है तो इस स्थिति में क्या किया जा सकता है। उपकृषि निदेशक डा.धुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव कृषि का की तरफ जिला प्रशासन को इस बारे में सूचना दे दी गई है। प्रमुख सचिव का पत्र चार दिन पहले मिला था। इसके बाद राजस्थान की सीमा से लगे क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है। करोडों की संख्या में टिड्यिों का दल फसलों पर हमला करता है। हरी पत्तियों, टहनियों को खा जाता है और उन्हें नष्ट कर देता है। पफरह, मथुरा, नंदगांव और गोवर्धन राजस्थान से लगे क्षेत्र हैं। कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। कर्मचारी किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्हें बता रहे हैं कि अगर टिड्डियों का हमला होता है तो किस तरह बचाव किया जाए। टिड्डियों को तेज अवाजा में ड्रम बजा कर भगाया जा सकता है। दूसरा कुछ रसायन भी हैं जैसे क्लोरोफारीफास, फेनवेलरेट आदि जिनकी उपलब्धता जिला मुख्यालय पर सुिनश्ति कर ली गई है। आवश्यक्ता पडने पर किसानों को उपलब्ध करा दिये जाएंगे। इन रसायनों का घोल बना कर फसलों पर छिडका जाता है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना