नर सिंह सत्या को क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के 21 दिन बाद बाड़े में छोड़ा

नर सिंह सत्या को क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के 21 दिन बाद बाड़े में छोड़ा


अब उसे पर्यटक देख सकेंगे


भोपाल / राजधानी के वन विहार नेशनल पार्क में शनिवार को सिंह के जोड़े सत्या की क्वारेंटाइन अवधि (अलग-थलग कमरे में रखा गया) पूरी होने और स्वास्थ्य परीक्षण में फिट पाए जाने के बाद नर सिंह सत्या को बाड़े मे छोड़ा गया है। अब पर्यटक इसका का दीदार कर पाएंगे। वहीं मादा सिंह नंदी को अभी नहीं छोड़ा गया है। उसे चार दिन बाद बाड़े में छोड़ा जाएगा। वन विहार के अधिकारियों का कहना है अभी मादा सिंह नंदी की स्थिति छोड़ने वाली नहीं है।


सिंहों के इस जोड़े को बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से जनवरी में लाया गया था। दोनों सिंहों को 10 गुणा 10 के कमरे में रखा गया था। इन्हें 21 दिन तक रखा जाता है, इस दौरान वह वातावरण के अनुकूल खुद को ढाल लेते हैं। इन सिंहों को लाने की वजह वन विहार में लॉयन सफारी शुरू करना है। इसकी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।


नंदी थोड़ी चिड़चिड़ी थी, सत्या ने अच्छे से किया


वन अधिकारियों ने बताया कि मादा सिंह नंदी थोड़ी चिड़चिड़ी हो गई थी। शुरूआत में ज्यादातर समय नंदी कमरे में ही बैठी रहती थी, नए वातावरण से सामंजस्य बैठाने के लिए बार-बार गुर्राती थी। लेकिन, बाद में नंदी ने खुद को वन विहार के अनुकूल बना लिया है। हालांकि नंदी को चार दिन बाद बाड़े में छोड़ा जाएगा। वहीं, नर सिंह सत्या ने पहले दिन से अपनी क्रॉल को चेक करने के बाद अपनी टेरेटरी मार्क कर दी थी और उसे वातावरण के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी नहीं आई।


वन विहार की डायरेक्टर कमालिका मोहंता ने बताया कि वन मंत्री उमंग सिंघार की महत्वाकांक्षी योजना लायन ब्रीडिंग और लायन सफारी पर काम शुरू किया जा रहा है। जल्दी ही लोग वन विहार में लायन सफारी का आनंद मिलेगा।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना