नहर में डूबने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने निकाला महिला का शव

नहर में डूबने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने निकाला महिला का शव



दतिया। सेवड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा की नहर में एक महिला का पैर फिसलने से मौत हो गई। आज ग्रामीणों की मदद से महिला का शव निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार घटना  बुधवार की दोपहर की है। जब ग्राम रूरा में रहने वाली मृतक महिला राम खिलौने पाल बुधवार की दोपहर में कपडे धोने के लिये गांव रूरा से कुछ दूरी नहर पर गई हुई थी। सेवड़ा से 15 किलोमीटर दूर रूरा ग्राम में निकली राजघाट नहर में कपड़े धो रही कि तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और नहर में जा गिरी। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला तैरना नही जानती थी। मृतक महिला को आज ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकाला गया। जिसको ढूडने का प्रयास किया गया था जिसका शव आज गुरूवार को ग्रीमीणों की मदद से बाहर निकाला जा सका। वही महिला की मौत के बाद ग्राम में मातम का माहौल बन हुआ है।