महिला ने तीन बच्चों का गला घोंटा, फिर फांसी लगाकर जान दी


महिला ने तीन बच्चों का गला घोंटा, फिर फांसी लगाकर जान दी


आर्थिक तंगी की आशंका







गंजबासौदा / गंजबासौदा क्षेत्र की खरपरी पंचायत के ग्राम तवक्कलपुर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब इसका पता चला तो लोगों के दिल दहल गए।

देहात थाना पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह ग्राम तवक्क्लपुर निवासी भीमसिंह कुशवाह की पत्नी लक्ष्मीबाई(32), पुत्री नन्ही(5), हल्की(2) और पुत्र पवन(एक माह) के शव घर में ही मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा बंद था। तीनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। महिला का शव फांसी पर लटका था।

पति भीमसिंह गायब है। चारों शवों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतका के मायके पक्ष को बुलाया गया। पीएम के दौरान मृतका लक्ष्मीबाई के भाई कन्हैया कुशवाह ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी बहन के घर गया था। तब जीजा भीमसिंह कुशवाह ने उससे विवाद किया था।

भीमसिंह आए दिन लक्ष्मीबाई से मारपीट करता था। यहां तक कि पिछले प्रसव के पहले भी भीमसिंह ने उसे पीटा था। कन्हैया का आरोप है कि जीजा भीमसिंह ने ही तीनों बच्चों और लक्ष्मीबाई की हत्या की है। इसलिए गायब है। भीमसिंह सब्जी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद चारों शव परिजन को सौंप दिए। मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

आर्थिक तंगी का संदेह:-

प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लक्ष्मीबाई कुशवाह ने पहले अपने बच्चों की हत्या की होगी। उसके बाद खुद ने फांसी लगा ली। महिला का पति शराब का आदी है। आर्थिक तंगी में दिन गुजर रहे थे। संभवत: इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया होगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो स्पष्ट होगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

-केएल बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा-




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image