महिला का शिकार करने वाला बाघ 11 घंटे रेस्क्यू के बाद पकड़ा

महिला का शिकार करने वाला बाघ 11 घंटे रेस्क्यू के बाद पकड़ा


पिपरिया / मटकुली के मेहंदीखेड़ा गांव में शुक्रवार तड़के महिला सुमेरिया सिंह (45) का शिकार करने वाला बाघ जय शिकार के करीब 33 घंटे बाद शनिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे तेंदूखेड़ा बीट में पकड़ा गया। उसे पकड़ने के लिए शनिवार तड़के 4:30 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया था। हाथी सिद्धनाथ अाैर अंजुम की भी मदद ली गई।


सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एसके सिंह ने बताया कि बाघ को रिजर्व फॉरेस्ट के ही किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है। शुक्रवार रात उसकी लोकेशन चाकरगांव के इलाके में मिली। वहां जंगल में उसके लिए पाड़ा बांधा। सुबह 5:00 बजे बाघ आया और पाड़े को मारकर डेढ़ घंटे रुका। इसके बाद पहाड़ी की अाेर निकल गया। चाल तेज होने के कारण उस पर निशाना लगाना संभव नहीं था। चाकर के पास एक छोटी पहाड़ी पर उसकी चाल धीमी हुई अाैर उसे ट्रैंक्यूलाइज किया गया।


चूरना से दूर हैं गांव
विभाग के अनुसार बाघ काे एसटीअार में ही रखा जाएगा। उसे चूरना के जंगल में छाेड़ा जाएगा। चूरना का एरिया बड़ा है अाैर गांव दूर हैं।



  • 05 टीमों ने चलाया ऑपरेशन 

  • 02 हाथियों की मदद ली

  • 40 लोगों को खूब छकाया


अब डोकरीखेड़ी में बाघ दिखने का दावा
इधर, शनिवार काे डोकरीखेड़ा के सुरेश कुमार और पथरकुही के सुभाष ने बाघ दिखने का दावा किया। वहीं शाम को पचमढ़ी के पास पगारा इलाके में बाघ ने एक गाय का शिकार किया। हालांकि, एसडीओ लोकेश निरापुरे के मुताबिक काेई बाघ ट्रेस नहीं हुअा। वहीं, मटकुली के वन विभाग परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में अब तक किसी की शिनाख्त नहीं हाे पाई है।