लड़कियों के साथ रंगरलियां मानते पकड़े 2 कांग्रेस नेता,पुलिस ने मारा छापा तो पानी की टंकी में जा छुपा नेता

लड़कियों के साथ रंगरलियां मानते पकड़े 2 कांग्रेस नेता,पुलिस ने मारा छापा तो पानी की टंकी में जा छुपा नेता


बता दें कि बुधवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान में कुछ लोग लड़कियों के साथ हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों सहित दो लड़कियों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।

लटेरी/विदिशा। महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए हुंकार भरने वाले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने छापेमार कार्यवाही में आधीरात में रंगरलियां मानते हुए धर दबोचा। जहाँ विदिशा की लटेरी पुलिस ने बुधवार की रात नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे व कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि नरेश सक्सेना और पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर गद्दी को दो लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही लटेरी के बरबटपुरा स्थित अनवर के घर पर हुई। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए नरेश पानी की टंकी में छिप गया था। गुरुवार को चारों को जमानत पर छोड़ दिया।


क्या है मामला


लटेरी पुलिस के मुताबिक मुखबिर से देह व्यापार के संबंध में सूचना मिली थी। जिस पर रात करीब 12.15 बजे एसडीओपी फूलसिंह परस्ते, टीआई अजय दुबे सहित पुलिस बल बरबटपुरा में पूर्व पार्षद अनवर के घर छापा मारने पहुंचा। करीब 10 मिनट तक खटखटाने के बाद दरवाजा खुला तो एक कमरे में पूर्व पार्षद अनवर और दूसरे कमरे में दो लड़कियां थीं। जबकि नगर परिषद अध्यक्ष का बेटा नरेश सक्सेना कमरे में बनी अंडरग्राउंड टंकी में छिपा हुआ था। पुलिस ने टंकी का ढक्कन खोलकर उसे बाहर निकाला।
चारों आरोपितों को थाने लाया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 5 के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार किया। गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से चारों को जमानत मिल गई।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image