क्या था वायरल ऑडियो में जिसकी वजह से भाजपा ने हटा दिया श्रेष्ठा जोशी को

क्या था वायरल ऑडियो में जिसकी वजह से भाजपा ने हटा दिया श्रेष्ठा जोशी को


भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश इकाई ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी को तत्काल प्रभाव से सभी पदों से हटा दिया है। ऐसा सुश्री जोशी के चार ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद किया गया। खबरों के मुताबिक गत दिनों सुश्री जोशी ने भाजपा उज्जैन के मंडल उपाध्यक्ष लाखन सिंह चौहान को मोबाइल पर भद्दी गालियों व गंदे शब्द कहे थे। दोनों के बीच हुई बातचीत के कुल चार ऑडियो वायरल होने की खबर है। खबर यह भी है कि, मंडल उपाध्यक्ष चौहान ने गत दिनों फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, जिस पर श्रेष्ठा ने कमेंट किया था, उस पर लाखन ने री-कमेंट किया। जिस पर श्रेष्ठा नाराज हो गई और लाखन को फोन पर तथा सोशल मीडिया पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया।