खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अधिकारियों व ठेकेदारों से कहा- अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए दो-तीन नाके बनाएं
 


खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अधिकारियों व ठेकेदारों से कहा- अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए दो-तीन नाके बनाएं


भोपाल / खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने खनिज अधिकारियों से कहा कि ठेके की खदान के संचालन के लिए समस्त कार्रवाई जल्द पूरी करें। खनिज मंत्रीजायसवाल शनिवार को मंत्रालय मेंखनिज अधिकारियों एवं रेत ठेकेदारों की संयुक्त बैठक ले रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत नियम-2019 के तहतनिविदा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि अवैध रेत खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन की मदद से दो-तीन नाके जरूर बनाएं। मंत्री नेठेकेदार से एलओआई संबंधीऔपचारिकाएं समय पर पूरी करने को कहा है।


मप्र सरकार पंचायतों की खदाने माईनिंग प्लान नए रेत ठेकेदारों के नाम से जारी करने के निर्देश दे चुकी है। राज्य खनिज निगम के नाम पर उपलब्ध जरूरी एनओसीले ली गई है। वहीं पर्यावरण विभाग की एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है।खनिज मंत्री ने रेत ठेकेदारों से अपने जिले के ठेके के संचालन तथा वैधानिक अनुमतियांलेने औरअनुबंध आदि के संबंध में सुझाव लिखित में मांगे हैं।


प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने भीठेकेदार से एलओआई जल्द लेने की बात कही। राज्य खनिज निगम के कार्यकारी निदेशकदिलीप कुमार ने बताया कि अभी तक 32 जिलों द्वारा राशि जमा की जा चुकी है। होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, अशोकनगर, मंडला एवं डिण्डोरी शेष जिलों द्वारा राशि जल्द ही जमा की जाएगी।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image