करैरा के शासकीय स्कूल खेराघाट में घुस आया आतंकवादी, ITBP ने मार गिराया 

करैरा के शासकीय स्कूल खेराघाट में घुस आया आतंकवादी, ITBP ने मार गिराया 



करैरा। माध्यमिक स्कूल खेराघाट में घुसे आतंकवादी को ITBP  जवानों ने मार गिराया जवानों ने पहले आतंकवादी को सरेंडर करने को कहा लेकिन जब वह सरेंडर नही किया तो दरवाजा तोड़ जवानों ने स्कूल के कमरे में प्रवेश किया और ढेर कर दिया।



 



 इस घटना को देखने के लिए बच्चो के साथ साथ ग्रामीणों का हुजूम भी एकत्र रहा ।  यह नजारा हकीकत के आतंकी को मारने  का नही था लेकिन हकीकत में आतंकवादियों से कैसे आईटीबीपी मुकावला करती है इसे जनता और बच्चो के सामने  आईटीबीपी  के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के जवानों ने अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए मॉकड्रिल का था।



 



आतंकीयो से निवटने के अलाब भीड़ भाड़ बाले इलाके में आतंकियों द्वारा रखे गए बम को डिफ्यूज करने सार्वजनिक स्थलों और घरों दुकानों  पर आग लग जाने की घटना के दौरान राहत और बचाव कार्य को आईटीबीपी कैसे अंजाम देती है यह भी लोगो को दिखाया गया।



 



इस दौरान आईटीबीपी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के द्वतीय कमान दुष्यन्तराज जयशवाल ने कहा कि बल की गतिविधियों को आम जनता तक पहुचाने ओर जागरूकता के लिए यह मॉकड्रिल किया गया है इससे जवानों की क्षमता भी बढ़ती है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image