कपड़े की थैली पर छपवाया बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड

कपड़े की थैली पर छपवाया बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड


रूमाल पर समारोह की पूरी जानकारी


नेपानगर / पर्यावरण प्रेमी और हाल ही में नेपा लिमिटेड के प्रबंधक परियोजना पद से सेवानिवृत्त हुए विजय कुमार शाह ने बेटे की शादी का अनूठा निमंत्रण कार्ड छपवाया है। आमजन को प्लास्टिक और कागज का कम उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने निमंत्रण कार्ड काॅटन की थैली पर छपवाया है। जबकि विवाह समारोह का विवरण थैली के अंदर रखे कॉटन के रूमाल पर छपवाया है। इससे कागज की बचत होगी, वहीं वाशेबल इंक होने से दो-तीन बार धुलने पर यह रूमाल लोगों के काम भी आएगा।


विजय कुमार शाह ने बताया कि बेटे अपेक्षित की 12 फरवरी को शादी है। इसके लिए ऐसी एक हजार पत्रिकाएं छपवाई हैं। कॉटन की थैली पर विवाह निमंत्रण, शुभ विवाह लिखा है। थैली के अंदर रूमाल पर विवाह समारोह का पूरा विवरण है। नीचे प्लास्टिक और कागज का उपयोग कम करने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की गई है। विजय शाह के अनुसार, आमजन में प्लास्टिक का उपयोग खत्म करने के लिए ऐसे प्रयास बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में सरकार भी पेपरलेस वर्क पर जाेर दे रही है। इससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।


नहीं फैलेगा कचरा, काम आएंगे थैली और रूमाल
आमतौर पर शादी का निमंत्रण कार्ड कागज पर छपता है। शादी के बाद में इन्हें फेंक दिया जाता है। इससे कचरा फैलता है। लेकिन, इस विवाह पत्रिका में निमंत्रण पाने वाले को कॉटन की थैली और रूमाल दिया जा रहा है। ये दोनों चीजें बाद में उनके काम आएंगी।


2015 में बेटी की शादी में बांटी थी थैलियां, पेड़ लगाने का किया था आह्वान
विजयकुमार शाह ने 2015 में बेटी प्राची शाह की शादी में कपड़े की थैलियां छपवाई थीं। इनको तत्कालीन सीएमडी एएन सोनसले ने सभी को वितरीत किया था। इसकी काफी सराहना की गई थी। इस पत्रिका में आमजन से निवेदन किया गया था कि अपने घर, मोहल्ले, गांव-नगर और देश को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं। इसके लिए पौधारोपण अवश्य करें। कम से कम एक जरूरतमंद विद्यार्थी की शिक्षा में योगदान भी दें।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना