कानून के रखवाले जज और एसपी के सामने,वकीलों ने पुलिस दरोगा को बुरी तरह पीटा

कानून के रखवाले जज और एसपी के सामने,वकीलों ने पुलिस दरोगा को बुरी तरह पीटा


बता दें कि सोशल मीडिया पर दारोगा के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट का वीडियो शेयर किया गया है। वहीं, वकीलों की गुंडई का वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिसकर्मियों में इस वीडियो को लेकर जमकर आक्रोश है।

सीतापुर/उत्तरप्रदेश। कानून के रखवाले बड़े-बड़े दिग्गजों के सामने कानून के रखवाले ही उसकी धज्जियां उड़ाते रहे और कानून अपने हाथ मे लेकर उस से खेलते रहे। जिला जज के रूम में जिला जज, डीएम और एसपी के सामने दरोगा की पिटाई करते रहे और वो मूक दर्शक बने देखते रहे। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में वकीलों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पर वकीलों ने पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी से बदसलूकी की है। इतना ही नहीं, वकीलों ने एक दारोगा से गाली-गलौच करने के साथ ही उसकी जमकर पिटाई भी की है। सोशल मीडिया पर वकीलों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है।


क्या है मामला


बता दें कि सोशल मीडिया पर दारोगा के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट का वीडियो शेयर किया गया है। वहीं, वकीलों की गुंडई का वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पोस्ट किए गए इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि  वकील किस तरह यूपी पुलिस के एक दारोगा को घेर मारपीट कर रहे हैं। इस वीडियो में दारोगा खुद पर काबू रखते हुए वकीलों की गुंडागर्दी के आगे असहाय नजर आ रहा है। लेकिन इन वकीलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दारोगा पर हाथ छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image